1. संस्थान दो पाली में चलता है | प्रथम पाली सुबह 7 बजे से 2 बजे दिन तक एवं द्वितीय पाली 10 बजे दिन से संध्या 5 बजे तक चलता है | |
2. संस्थान में नामांकन के लिए 14 वर्ष से 40 वर्ष तक का उम्र 1 .8 .20 …..को होना चाहिए | हरिजन एवं आदिवासी छात्रों के लिए अधिकतम उम्र सीमा 45 वर्ष है | |
3. संस्थान ठीक समय पर पहुँचे | संस्थान में पहुचने के पश्चात्त आप अपने ट्रेड में चले जाये | संस्थान अहाते में व्यर्थ घूमना, शोर मचाना उचित नहीं है | |
4. प्रत्येक प्रशिक्षणार्थी को प्रतिदिन डायरी एवं पुस्तके साथ लानी है, बिना डायरी एवं पुस्तको के क्लास करने की अनुमति नहीं दी जाएगी| |
5. अध्ययन काल में प्राचार्य के अनुमति के पश्चात्त ही अभीभावक, अनुदेशकों एवं प्रशिक्षणार्थी से मिल सकते हैं | |
6. कोई भी प्रशिक्षणार्थी अध्ययन अवधि में अनुदेशक एवं प्राचार्य के अनुमति के बिना संस्थान को नहीं छोड़ सकते हैं | |
7. प्रशिक्षणार्थियों की उपस्थिति 80 प्रतिशत से कम नही होना चाहिए | अन्यथा परीक्षा में सम्मिलित नहीं होंगे | जिसकी पूरी जिम्मेवारी प्रशिक्षणार्थी पर होगी | |
8. अगर कोई प्रशिक्षणार्थी केंद्र में विलम्ब से पहुचता है तो अनुदेशक एवं प्राचार्य की अनुमति से ही क्लास में बैठ सकता है | अगर प्रशिक्षणार्थी निरंतर विलम्ब से पहुचता है, तो तीसरी बार अभिभावक को साथ लाने पर क्लास करने की अनुमति दी जाएगी | |
9. संस्थान में प्रशिक्षणार्थी को 12 दिन का आकस्मिक अवकाश एवं 15 दिनों का मेडिकल छुट्टी दी जाती है | मेडिकल छुट्टी के लिए डॉक्टर M .B .B .S .का प्रणाम- पत्र आवश्यक होगा, अन्यथा क्लास करने की अनुमति नहीं दी जाएगी | |
10. संस्थान से बिना सूचना के 10 दिन अनुपस्थित होने पर नाम काट दिया जायेगा | |
11. प्रशिक्षण शुल्क 1 से 10 तारीख तक जमा करें अन्यथा विलम्ब शुल्क प्रतिदिन पाँच रुपया की दर से देय होगा तथा माह के अंतिम दिन तक शुल्क जमा न करने पर अगले माह से क्लास करने की अनुमति नहीं दी जाएगी | |
12. संस्थान की संपत्ति नष्ट करने या चुराए जाने पर प्रशिक्षणार्थी उसकी क्षतिपूर्ति करेंगे | |
13. संस्थान में अनुशासन और नैतिकता के प्रतिकूल किसी प्रकार का आचरण केंद्र से निष्कासन का कारण होगा | |
14. संस्थान में किमती सामान नही लायें | खोये हुए सामान के प्रति केंद्र उत्तरदायी नहीं होगा | |
15. संस्थान में प्रति माह मासिक परीक्षा एवं तीन माह पर त्रैमासिक परीक्षा होगी | परीक्षा फल पर पिता या अभिभावक का हस्ताक्षर होना अनिवार्य है | भारत सरका रद्वारा प्रशिक्षण अवधि में 4 सेमेस्टर की परीक्षा होगी जो प्रत्ये क 6 माह पर होगी | |
16. केंद्र में नामांकन के समय मूल अंक पत्र एवं स्कूल या कॉलेज परित्याग प्रमाण पत्र जमा करना अनिवार्य है | |
17. प्रशिक्षण समाप्त होने के पूर्व जमा मूल प्रमाण – पत्र नहीं लौटाया जायेगा | विशेष परिस्थिति में पूर्ण प्रशिक्षण शुल्क जमा करने के बाद ही मूल प्रमाण – पत्र लौटाने पर विचार किया जायेगा | |
18. मूल प्रमाण – पत्र जमा करने से पूर्व आवश्यकतानुसार फोटो स्टेट कराकर रख लें | |
19. नामांकन होने के बाद नामांकन शुल्क या अन्य शुल्क किसी भी परिस्थिति में लौटाने या स्थानांतरित करने का प्रावधान नहीं है। |
20. संस्थान में पुस्तकालय उपलब्ध है।संस्थान में जमा राशि 100 रु (Security) के रूप में जमा करने के बाद पुस्तकें दी जायेगी।जमा राशि प्रशिक्षण अवधि समाप्त होने के बाद लौटाई जायेगी। |
21. आपके द्वारा जमा किया गया सभी मूल – प्रमाण – पत्रों का सत्यापन कराया जाएगा।गलत या जाली प्रमाण-पत्र धारकों को संस्थान से निष्काषित करते हुए उसके ऊपर कानूनी कार्रवाई की जायेगी। |
22. जाती-प्रमाण पत्र जिलाधिकारी, अनुमंडलाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी द्वारा निर्गत मान्य होगा। |
23. नामांकन के लिए उपस्थिति के समय किसी प्रकार का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा। |
24. कौशनमनी, आई०टी०आई का प्रमाण-पत्र प्राप्त करते समय लौटाया जाएगा। बशर्ते संस्थान का कोई सामान टुटा या भूला नहीं हो। बीच में संस्थान छोड़ने पर कौशानमनी भी वापस नहीं होगा। |
25. संस्थान द्वारा दूर से आने जाने वाले प्रशिक्षणार्थियों हेतु रेलवे रियायती फॉर्म उपलब्ध कराया जाता है। |
26. कल्याण विभाग (बिहार सरकार) द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को छात्रवृत्ति भी दी जाती है। |
27. विशेष प्राचार्य के आदेश से लागू होगा। |